एबीवीपी के छात्र-छात्राओं ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला
1 min read
साइबर एक्सप्रेस/ रफी अहमद
गोला गोकर्ण नाथ खीरी। गोला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर दोषियों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कहा कि इतनी बड़ी घटना पर ममता बनर्जी मौन धारण किये हुए हैं। पश्चिम बंगाल में तो देवी की पूजा की जाती है लेकिन, वहां पर इस प्रकार की घटना शर्मनाक है। यदि ममता बनर्जी सरकार चलाने में असमर्थ हैं तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए।
एबीवीपी ने किया विरोध प्रदर्शन
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे बर्बरता व अत्याचार के खिलाफ नारेबाजी की और नगर की सड़कों पर मार्च निकाला,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोला नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आईजी मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टर मोमिता देवनाथ के साथ किए गए बलात्कार एवं उसकी हत्या के विरोध में नगर के सदर चौराहे पर आरोपियों को संरक्षण दे रही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया, उसके बाद कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस पर त्वरित फैसला नहीं लेती है तो देशव्यापी आंदोलन होगा।