April 10, 2025

Cybar Express

Newsportal

रेडक्रॉस लखीमपुर खीरी को राज्यपाल द्वारा मिले उत्कृष्ठ सेवा पदक सम्मान

1 min read

साइबर एक्सप्रेस/ब्यूरो चीफ अनुराग पटेल 

लखीमपुर खीरी। डॉ हिमा बिंदु नायक महासचिव इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा लखनऊ उत्तर प्रदेश, अखिलेंद्र शाही उपसभापति रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश द्वारा राजभवन लखनऊ आहुत वार्षिक सामान्य बैठक में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा वार्षिक सामान्य बैठक के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी लखीमपुर खीरी द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु डॉ रविंद्र शर्मा चेयरमैन रेडक्रॉस खीरी,डा रविंद्र नाथ वाइस चेयरमैन रेडक्रॉस खीरी/सदस्य प्रबंध समिति रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश को उत्कृष्ठ सेवा पदक सम्मान से विभूषित किया गया।आरती श्रीवास्तव सचिव रेडक्रॉस खीरी द्वारा राज्यपाल महोदया को रेडक्रॉस खीरी के कार्यों से अवगत करवाया गया व भेट दी गई।वार्षिक सामान्य बैठक में डॉ रवींद्र शर्मा चेयरमैन रेडक्रॉस खीरी, डा रवींद्र नाथ वाइस चेयरमैन रेडक्रॉस खीरी आरती श्रीवास्तव सचिव रेडक्रॉस खीरी, अधिवक्ता अनुराग सक्सेना सदस्य प्रबंध समिति रेडक्रॉस खीरी और छोटी स्वयंसेवी हीरांगिनी ने भाग लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *