बसपा ने प्रेस कांफ्रेंस का किया आयोजन प्रगति के दस कदम नाम से जारी किया अपना घोषणा पत्र
1 min read
साइबर एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ अनुराग पटेल
लखीमपुर खीरी। बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार अंशय कालरा ने मीडिया के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करते हुए कहा कि चुनावी घोषणापत्र में हमारे कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं, जो आम जनता के हित में हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा शासन में जनता परेशान है, कोई भी नागरिक सुरक्षित नहीं महसूस कर रहा है। गौरतलब है कि मौजूदा भाजपा सांसद अजय मिश्र टेनी से किसानों की नाराजगी को देखते हुए बसपा प्रत्याशी को खीरी लोकसभा में एक प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।
उनके घोषणापत्र में निम्नलिखित अंक शामिल हैं–
1–आम जन की रसोई (₹2 में भर पेट खाना): खाने की मांग को पूरा करने के लिए रसोई में सस्ते भोजन का प्रस्ताव।
2–हर जोन में जन सहायता केंद्र: जनता के हित में सहायक संरचनाओं की स्थापना।
3– युवाओं के लिए डिजिटल ट्रेनिंग और ई-लाइब्रेरी: युवाओं को डिजिटल ज्ञान के साथ ई-लाइब्रेरी की सुविधा प्रदान करना।
4–महिला सशक्तिकरण केंद्र: महिलाओं के कौशल विकास और रोजगार के लिए सशक्तिकरण केंद्रों की स्थापना।
5–सरकारी ठेके में स्थानीय श्रमिकों की 70% आरक्षण: स्थानीय श्रमिकों के हित में आरक्षण की पहल।
6–30 दिन के अंदर गन्ने की फसल का भुगतान: किसानों के हित में फसल के लाभों की सुनिश्चितता।
7–टूरिज्म को बढ़ावा: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजना।
8–बीज केंद्रों में ग्रीन हाउस प्रशिक्षण: कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना।
9–कोई भूमि अधिग्रण नहीं: बिना अधिग्रण के भूमि सुरक्षित की गारंटी।
10–सशक्त कानून व्यवस्था: जल्दी से न्याय मिलने और झूठे केसों को बंद करने के लिए महिला पुलिस के साथ त्वरित न्याय प्रणाली की मांग।