April 10, 2025

Cybar Express

Newsportal

अज्ञात कारणों से लगी आग कई लोगों के छप्पर जलकर हुए राख

1 min read

साइबर एक्सप्रेस/ब्यूरो चीफ अनुराग पटेल

लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायत मऊ दाऊदपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन किसानो के छप्पर जलकर हुए राख। छप्परों में रखा भूसा, कंडा, अनाज अन्य जरुरी सामान समेत हजारों का नुकसान हो गया। पुलिस व फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल ने आंकलन रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मऊ दाऊदपुर में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से मुनेद्र के छप्परों में आग लग गई। जब तक लोगों को जानकारी होती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने काफ़ी घरों को अपने आगोश में लिया। देखते ही देखते आग ने मुनेद्र के चार छप्पर, देवी दयाल और पप्पू जायसवाल समेत तीन लोगों के छप्पर आग की चपेट में आ गए। दोपहर तेज हवा के चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे छप्परो के नीचे रखा भूसा, कंडा, अनाज समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। फरधान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड व पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सभी लोगों के छप्पर निजी निवास वाले मकानों से दूर पड़े थे जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं मुनेंद्र वर्मा को रंजिशन आग लगाने की आशंका है। एसओ कौशल किशोर ने बताया आग लगने से कोई जन हानि नहीं हुई है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगाने सम्बन्धी कोई तहरीर किसी ने अभी तक नहीं दीं है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *