पलिया पहुंचीं डीएम खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण
1 min read
साइबर एक्सप्रेस/ ब्यूरो चीफ अनुराग पटेल
लखीमपुर खीरी। शारदा नदी में बढ़े जलस्तर के कारण पलिया क्षेत्र में भरे बाढ़ के पानी की खबरें वायरल होने के बाद खबरों का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल ने पलिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंच कर निरीक्षण किया। और निरीक्षण के दौरान आम जनता से जहां सुरक्षित रहने की अपील की वहीं अधीनस्थ कर्मचारियों को बाढ़ के दौरान एलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए है।