Cybar Express

Newsportal

भारतीय हिंदू सेवा संस्था पदाधिकारीयों ने साइबर क्राइम एसीपी व इंस्पेक्टर से की भेंट

1 min read

भारतीय हिंदू सेवा संस्था पदाधिकारीयों ने साइबर क्राइम एसीपी व इंस्पेक्टर से की भेंट

आगरा। भारतीय हिंदू सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों ने आज दिनांक 29 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को आगरा जनपद के साइबर क्राइम थाने में एसीपी पूनम दुबे और इंस्पेक्टर रीता यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एसीपी एवं इंस्पेक्टर से शहर की कानून व्यवस्था पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्वारा चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने एसीपी और इंस्पेक्टर से शहर में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे हैं कार्यों की प्रशंसा कर उनको धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शहर में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए साइबर क्राइम की पूरी टीम का अहम योगदान रहता है। आजकल ऑनलाइन फ्रॉड आदि क्राइम को सुलझाने में साइबर क्राइम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वहीं एसीपी पूनम दुबे एवं इंस्पेक्टर रीता यादव ने भारतीय हिंदू संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के साथ भारतीय हिंदू सेवा संस्था मातृ शक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष राखी अग्रवाल और सीमा गोयल आदि भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *