पीड़ित महिला ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत, करवाई की मांग
1 min read
पीड़ित महिला ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत, करवाई की मांग
दरोगा पर प्रार्थना पत्र बदलने, दबंग को संरक्षण देने का आरोप
एत्मादपुर। महिला शौच के लिए बच्चे के गांव के बाहर खेत पर गई अंधेरे का फायदा उठाते हुए दबंगों ने महिला के साथ लूटपाट शुरू कर दी कान के कुंडल और जंजीर लूट ले गई। विरोध करने पर महिला और बच्चों को जमीन पर पटककर जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित महिला जान बचाते हुए अपने घर पहुंची तो दबंगो ने आग बबूला होकर लाठी, डंडे सरिया लेकर घर में घुसकर हमला बोल दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास से परिजन आने से दबंग लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित महिला थाने में पहुंची तो महिला के घटना के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया और अनपढ़ महिला से कोरे कागज पर अंगूठा लगवा कर पूरे मामले को बदल दिया। पीड़ित महिला ने आगरा पुलिस आयुक्त से मिलकर लिखित शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार राजकुमारी पत्नी बिहारी लाल थाना एत्मादपुर छोटा सुरेरा निवासी है। आरोप है 7 मार्च शाम को करीब 7 बजे अपने बच्चे के साथ शौच के लिए गांव के बाहर खेत पर गई थी। अंधेरे का फायदा उठाते हुए जयकिशन पुत्र राजू, प्रदीप पुत्र टीटू निवासी छोटा सुरेरा दो अज्ञात लोगों ने लूटपाट करना शुरू कर दी। महिला कान में पहने कुंडल, गले की जंजीर, लूटकर ले गए। महिला व बच्चे के विरोध करने पर जमीन पर पटक कर मारपीट करना शुरू कर दिया। किसी तरह महिला दबंगो के चुंगल से भागकर अपने घर पहुंची। पीछा करते हुए दबंग लाठी डंडे, सरिया लेकर महिला के घर में घुसकर हमला बोल दिया। महिला, बच्चे के साथ घर में घुसकर लाठी डंडों, सरिया से मारपीट की। चीख पुकार सुनकर घर पर उनके परिजन एकत्रित हो गए। दबंग मौके से महिला के परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित महिला ने 112 पर पुलिस सहायता के लिए कॉल की। लेकिन किसी कारणवश नहीं लग सकी। 1090 पर कॉल की लेकिन मौके पर पुलिस सहायता नहीं पहुंची। पीड़ित महिला थाने में घटना की शिकायत करने पहुंची। पीड़ित महिला के अनुसार बताए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाने में तैनात दरोगा पवन यादव ने अनपढ़ पीड़ित महिला को दबंगों पर कड़ी करवाई कहकर कोरे कागज़ पर अंगूठा, साथ गए परिजन के हस्ताक्षर करवा लिए। केवल मामूली छीना, झपटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। अन्य लोगों से रिपोर्ट की गई थाने से मिली कॉपी को दिखाकर जानकारी ली तब मामले का पता चला। पीड़ित महिला के अनुसार कुंडल, जंजीर लूट कर ले गए। घर में घुसकर लाठी डंडे, सरिया लेकर मारपीट की गई। थाने में तैनात दरोगा के द्वारा उल्टा महिला पर झूठा मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी जा रही है। लगातार दबंगो के दुबारा महिला को जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। महिला का आरोप है कि दबंगों से पुलिस मिली हुई है। इसलिए कोई सुनवाई नहीं हो रही है। फिलहाल पुलिस ने दबंगों को गिरफ्तार भी नहीं किया है। 12 मार्च को पीड़ित महिला ने आगरा पुलिस आयुक्त को परिजनों के साथ लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। दबंगो के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। महिला को पुलिस आयुक्त ने दबंगों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रार्थना पत्र लिखकर मुख्यमंत्री, डीजीपी लखनऊ, एडीजी, विश्व मानवाअधिकार, महिला आयोग से भी शिकायत की है।