Cybar Express

Newsportal

गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने के लिए पदयात्रा, स्वागत

1 min read

गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने के लिए पदयात्रा, स्वागत

शमसाबाद। गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने के लिए विशाल पैदल यात्रा निकाली जा रही है। मंगलवार को शमसाबाद पहुंची पैदल यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के संस्थापक आकाश त्यागी ने बताया कि पैदल यात्रा के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह किया जा रहा है कि गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने हेतु 200 किलोमीटर की जिला आगरा में विशाल पैदल यात्रा निकाली जा रही है। 16 फरवरी से बटेश्वर महादेव मंदिर से विशाल पैदल यात्रा का शुभारंभ किया गया है जिसका समापन 26 फरवरी को राजेश्वर महादेव मंदिर पर किया जाएगा। मंगलवार को शमसाबाद स्थित जरौली गुफा धाम आश्रम पर यात्रा का विश्राम किया गया। गुफाधाम आश्रम के महंत संत श्री लोकेशानंद महाराज ने बताया कि आकाश त्यागी व अनुपम पंडित द्वारा गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने के लिए जिले में विशाल यात्रा चल रही है जिसका मंगलवार को आश्रम पर आगमन हुआ। विशाल पैदल यात्रा में चल रहे सभी गौ सेवकों का आश्रम पर सम्मान स्वागत किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *