अभा ग्राहक पंचायत जिला आगरा ने राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया महिलाओं को सम्मानित
1 min read
अभा ग्राहक पंचायत जिला आगरा ने राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया महिलाओं को सम्मानित
आगरा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला आगरा द्वारा सकारात्मक भवन, पार्वती घाट, बल्केश्वर पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। ग्राहक पंचायत द्वारा मुख्य अतिथि सीए नवनी भारतीय, श्रुति सिन्हा, विनीता मित्तल, प्रतिमा भार्गव, रितु गोयल, वत्सला प्रभाकर, कैप्टन शीला बहल, तनु गुप्ता, श्रुति दास, रीता शर्मा, डॉ सपना गोयल, ऋचा गुप्ता आदि सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया जोकि सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, आध्यात्मिक, पर्यावरण, संरक्षक, शिक्षा, चिकित्सा एवं गौ सेवा के क्षेत्र में योगदान एवं सेवा कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं।
मुख्य अतिथि सीए नवनी भारतीय ने शोषण मुक्त समाज की संरचना हेतु बताया कि ग्राहक तू रहेगा मौन तो तेरी सुनेगा कौन ? उन्होंने समाज की सभी महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का सन्देश भी दिया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ब्रज प्रान्त के अध्यक्ष वी के अग्रवाल ने बताया कि इस राष्ट्रीय महिला दिवस पर ही नहीं बल्कि महिलाओं को सदैव अपने अधिकारों के प्रति लड़ना चाहिए उन पर हो रहे शोषण एवं अत्याचारों की लड़ाई के लिए महिलाओं को आवाज उठानी चाहिए। राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक बाबू गुप्ता, बनवारी लाल, पंकज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राजेश प्रकाश मित्तल, रोहित ज्ञानी, आशा अग्रवाल, अंजू दिल्यानी, डॉ मनिन्दर कौर, मीना गर्ग, आशा गर्ग, नीतू गर्ग, आरती अग्रवाल, रचना अग्रवाल, बॉबी अग्रवाल, साधना वर्मा, मधु चौहान आदि सभी समिति के कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।