Cybar Express

Newsportal

आगरा व्यापार मंडल ने व्यापारियों के साथ की गई अराजकता की घोर निंदा की

1 min read

आगरा व्यापार मंडल ने व्यापारियों के साथ की गई अराजकता की घोर निंदा की

-ऐसे अधिकारियों पर लगाया जाए अंकुश अन्यथा व्यापारियों के साथ सड़क पर उतरकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

आगरा। लोहामंङी बाजार के व्यापारियों के संग नगर निगम के निरंकुश अधिकारियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की आगरा व्यापार मंडल ने कड़ी निंदा की है, और प्रशासन से उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी एन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी वर्ग आयकर, जीएसटी आदि हर तरह से कर अदा करते हुए देश के विकास में सहयोग करता है उसका सम्मान होना चाहिए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध किसी भी कार्यवाही से 2 दिन पूर्व नोटिस अवश्य जारी किया जाना चाहिए, पर कुछ अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए शासनादेश की भी परवाह नहीं करते हैं। आगरा व्यापार मंडल ऐसे अधिकारियों पर अंकुश लगाने की मांग करता है, अन्यथा आगरा व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन को मजबूर होगा जिसकी पूरी जिम्मेदार प्रशासन की होगी।
*विपरीत मानसिकता के अधिकारी सरकार की छवि कर रहे खराब: राजेश अग्रवाल*
व्यापारियों के साथ विरोध प्रदर्शन में आगरा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि विपरित मानसिकता के अधिकारी ऐसा कृत्य करके सरकार की छवी को भी बदनाम करते हैं। सरकारों को इस पर गंभीरता से कार्यवाही करनी चाहिए। महामंत्री अशोक मंगवानी, संगठन महामंत्री राकेश बंसल, कोषाध्यक्ष नीतेश अग्रवाल, मंत्री मुकेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, मंत्री राजीव गुप्ता, योगेश रखवानी, दुष्यंत गर्ग सहित सभी पदाधिकारियों द्वारा इस कृत्य की भर्त्सना की गयी है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *