April 14, 2025

Cybar Express

Newsportal

भारतीय हिंदू सेवा संस्था प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने किया कैबिनेट मंत्री का स्वागत

1 min read

भारतीय हिंदू सेवा संस्था प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने किया कैबिनेट मंत्री का स्वागत

-एससी आरक्षण को लेकर निकाली जा रही संवैधानिक अधिकार यात्रा के साथ आगरा पहुंचे थे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद

आगरा। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के तत्वाधान में निकाली जा रही संवैधानिक अधिकार यात्रा विगत बुधवार को आगरा पहुंची। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ. संजय कुमार निषाद के नेतृत्व में मछुआ समाज के एससी आरक्षण को लेकर संवैधानिक अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। कैबिनेट मंत्री के आगरा आगमन पर भारतीय हिंदू सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में उनसे शिष्टाचार भेंट की और उनका जोरदार स्वागत किया।
भारतीय हिंदू सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को आगरा आगमन पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद से मुलाकात कर संस्था की ओर से उनका रामनामी पटका पहन एवं माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री को संस्था की ओर से श्रीराम लला की तस्वीर भेंट की। मनोज अग्रवाल ने बताया कि कैबिनेट मंत्री के साथ उन्होंने संवैधानिक अधिकार यात्रा में आगरा से फिरोजाबाद तक उनके साथ रहे तथा आगरा में उनकी संस्था की ओर से कैबिनेट मंत्री एवं संवैधानिक अधिकार यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने इस अवसर पर कहा कि संवैधानिक अधिकार यात्रा 75वें दिन जनपद आगरा पहुंची है। मछुआ समाज आरक्षण के मुद्दे पर निषाद पार्टी और उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि मछुआ समाज के विभीषण निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार यात्रा का विरोध कर रहे हैं। सर्किट हाउस से शुरू होकर संवैधानिक अधिकारी यात्रा फिरोजाबाद के लिए निकल गई। भारतीय हिंदू सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल फिरोजाबाद तक यात्रा के साथ रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *