भाजपा की ऐतिहासिक जीत का हिंदूवादी नेता मनोज अग्रवाल ने किया स्वागत, बताया विकास की जीत
1 min read
भाजपा की ऐतिहासिक जीत का हिंदूवादी नेता मनोज अग्रवाल ने किया स्वागत, बताया विकास की जीत
आगरा। दिल्ली विधानसभा चुनावों और अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली विजय का उत्साह शनिवार को शहर भर में दिखाई दिया। जगह-जगह समर्थकों ने ढोल नगाड़े बजाकर अपनी खुशी जाहिर की तथा मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया। एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भारतीय हिंदू सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने दिल्ली में ऐतिहासिक जीत और प्रदेश की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव में भाजपा की भारी बहुमत से विजय का स्वागत करते हुए अपने बयान में कहा है कि दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का भी पूरा विश्वास भाजपा के साथ है मिल्कीपुर सीट पर भारी बहुमत से भाजपा प्रत्याशी की जीत इस बात का सबूत है।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की इस जीत का श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के हकदार हैं। उन्होंने सभी को बधाई दी और कहा कि अब चहुं और सनातन धर्म की जय जयकार होगी पूरे देश में भगवा लहरा रहा है। भारतीय जनता पार्टी देशवासियों के विकास को समर्पित और तत्पर्य है।