Cybar Express

Newsportal

सिंधी सेंट्रल पंचायत पदाधिकारियों के नेतृत्व में महाकुंभ स्नान दर्शन करके सकुशल लौटा जत्था

1 min read

सिंधी सेंट्रल पंचायत पदाधिकारियों के नेतृत्व में महाकुंभ स्नान दर्शन करके सकुशल लौटा जत्था

आगरा। सिंधी सेंट्रल पंचायत के महामंत्री हेमंत भोजवानी, उपाध्यक्ष भोजराज लालवानी व समाजसेवी जयप्रकाश धर्मानी के नेतृत्व में आगरा से गया एक जत्था महाकुंभ से स्नान व दर्शन करके सकुशल लौटा। महामंत्री हेमंत भोजवानी ने बताया कि जत्थे में गए 70 श्रद्धालु दो दिन तक वहीं रुके और वहां की अभूतपूर्व व्यवस्थाएं देखकर सभी गदगद नजर आए। जत्था प्रयागराज स्थित संत श्री आशुदाराम आश्रम में रुका।
महाकुंभ में प्रमुख अखाड़ों, मंदिरों के दर्शन, कई साधू संतों का आशीर्वाद मिला। मुख्य रूप से श्याम भोजवानी, हरीश भाई, सरदार सुन्दरसिंह, किशनचंद, वासुदेव, मनोहर लाल, डॉ एम सी शर्मा, दीपक आहूजा, मुरली धर, विजय खिमयानी, लक्ष्मण भावनानी, संजय, आनंद, मनोज नोतनानी, राजा भाई, सुरेश होतचंदानी, सुरेश किरण वरयानी, वर्षा, पूजा, बबीता, रेणु, रिया, ममता मारवाह, चांदनी, सोनू, दिव्या, दृष्टि, सुषमा आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *