सहकार भारती की सैया के ताहरपुर में बैठक
1 min read
सहकार भारती की सैया के ताहरपुर में बैठक
सहकार भारती के माध्यम से महिलाओं को किया जा रहा जागरूक
महिलाओं की जागरूकता बनाएगी उन्हें आत्मनिर्भर:– महिला प्रमुख मीना शर्मा
महिलाएं सिलाई बुनाई कढ़ाई सीख कर बने आत्मनिर्भर:–सह महिला प्रमुख मुन्नी कुमारी
साइबर एक्सप्रेस आगरा
फतेहाबाद:– सहकार भारती आगरा जिला इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह ब्लाक के गाँव में बैठक कर महिलाओं को जागरुक कर आत्मनिर्भर बनाने की जानकारी दी जा रही है। सहकार भारती की खेरागढ़ तहसील के सैंया ब्लॉक के ताहरपुर गांव में सहकार भारती की बैठक हुई। बैठक में सहकार भारती के सह विभाग संयोजक केपी सिंह,जिला महिला प्रमुख मीना शर्मा सह महिला प्रमुख मुन्नी कुमारी,दुग्ध प्रकोष्ठ गंगा सिंह,संगठन प्रमुख देवेंद्र कुशवाहा के ने बैठक ली।और बैठक में गांव की लगभग 80 महिलाओं ने भाग लिया।वहीं बैठक में महिला प्रमुख मीना शर्मा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिलाओं को सिलाई कढ़ाई बुनाई अचार जैसे कार्य कर आत्मनिर्भर बनना चाहिए जानकारी दी गई। तथा सह महिला प्रमुख मुन्नी कुमारी ने बताया कि हमें कोई भी कार्य छोटा नहीं समझना चाहिए।सह विभाग संयोजक केपी सिंह ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़कर भाग लेना चाहिए। तथा दुग्ध प्रकोष्ठ प्रमुख गंगा सिंह ने गौशाला एवं गौ माता के दूध की विशेषताओं की जानकारी दी।इस तरह से सभी महिलाओं ने बैठक के हर बिंदुओं को सुना और बैठक में आई महिलाओं ने सहकार भारती की सराहना करते नजर आई।बैठक का आयोजन शिवा समूह सखी ने किया। बैठक में संगीता,सुमन,सरोज,शीतल,रेखा,रेनू,मंजू,नत्थो देवी, महारानी,प्रीति,सर्वेश,प्रियंका,मनीषा के साथ अन्य महिलाएं उपस्थित रही।