नवजात SDM फतेहाबाद का अधिवक्ता बार एसोसिएशन ने किया स्वागत।
1 min read
नवजात SDM फतेहाबाद का अधिवक्ता बार एसोसिएशन ने किया स्वागत।
नवागत SDM फतेहाबाद के आने से अब जल्द होगा बादो का निस्तारण:– अध्यक्ष धर्म सिंह राजपूत
समस्याओं का जल्द होगा निस्तारण :–उप जिलाधिकारी अभय सिंह PCS फतेहाबाद
फतेहाबाद:– तहसील फतेहाबाद के अंदर नवजात उप जिलाधिकारी अभय सिंह PCS फतेहाबाद के आगमन से तहसील परिसर में ढोल नगाड़ों के साथ अधिवक्ता बार एसोसिएशन फतेहाबाद के सभी अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। वही नवागत उप जिलाधिकारी महोदय अभय सिंह पीसीएस के आगमन से सभी अधिवक्ताओं में नई उमंग जाग उठी है।महोदय के आगमन से सभी को सरल सुलभ न्याय मिलेगा और IGRS में आई सभी शिकायतों का सही से जांच करा कर निस्तारण होगा तथा समय से सभी की जनता दरबार में शिकायत सुनी जा सकेंगी। ऐसा सभी अधिवक्ता नई उप जिलाधिकारी महोदय से उम्मीद लगा रहे है। वही अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म सिंह राजपूत ने कहा की महोदय के आने से अब हमारे तहसील में सभी के हितों के लिए न्याय सरल सुलभ मिलने की उम्मीद है। वही बार के कोषाध्यक्ष सत्यवीर सिंह गुर्जर एडवोकेट ने कहा कि जिस तरह से उप जिलाधिकारी महोदय जहां से आए है।उनका रिकॉर्ड अच्छा है।और अपने तहसील फतेहाबाद में सभी को हितों को देखते हुए अच्छा कार्य करेंगे। वही एल्डर कमेटी के सदस्य रामबाबू वर्मा ने बताया कि हम महोदय का स्वागत करते है।वहीं साइबर एक्सप्रेस समाचार की खास जानकारी में उप जिलाधिकारी महोदय अभय सिंह PCS ने कहा कि हम सभी के हित में कार्य करेंगे और जनता दरबार का सुबह10बजे से12 बजे तक सभी की समस्याओं को सुना जाएगा। वही सभी प्राथमिक विद्यालय समय से खुले तथा विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मिले। उसके लिए बार-बार विद्यालयों के बीएसए,एबीएसए से जानकारी लेते रहेंगे। तथा समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करते रहेंगे। और कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सभी विद्यार्थी मन लगाकर तैयारी करें और अच्छे अंक प्राप्त करें उनके भविष्य की कामना भी उप जिलाधिकारी महोदय ने की है। स्वागत समारोह कार्यक्रम में राजवीर उपाध्याय,अनिल गुर्जर,मोनू वर्मा,मनोज परिहार,निरंजन सिंह,किताब सिंह, देवेंद्र सिंह कुशवाहा,प्रवीण राजपूत,राम खिलाड़ी वर्मा, केडी शर्मा,मोहन सिंह वर्मा के साथ अन्य विद्वान अधिवक्तागढ़ उपस्थित रहे।