तीर्थयात्रियों के आगरा आगमन पर किया स्वागत, महाकुंभ के लिए आवागमन निरंतर जारी
1 min read
तीर्थयात्रियों के आगरा आगमन पर किया स्वागत, महाकुंभ के लिए आवागमन निरंतर जारी
आगरा। मंगलवार को जोधपुर (राजस्थान) से तीर्थ यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश को आए तीर्थ यात्रियों (कुम्भट परिवार) का आगरा आगमन पर समाजसेवी संगीता-संदेश सकलेचा एवं अन्य लोगों ने उनका स्वागत सत्कार किया। वहीं जैन सोशल ग्रुप के संस्थापक/अध्यक्ष समाजसेवी संदेश जैन ने बताया कि उल्लेखनीय है कि महाकुंभ, श्रीराम लला मंदिर दर्शन अयोध्या, वाराणसी आदि के लिए दर्शनार्थियों का आवागमन निरंतर जारी है। जोधपुर राजस्थान से तीर्थ यात्रा के लिए आए कुम्भट परिवार के आगरा आगमन कर पर उनका प्रेम भाव से स्वागत सत्कार किया गया। यह तीर्थ यात्रियों के आगमन तक जारी रहेगा।