आराध्या फाउंडेशन सदस्यों ने लोगों को भोजन वितरण कर हर्षोल्लास से मनाया 76वां गणतंत्र दिवस
1 min read
आराध्या फाउंडेशन सदस्यों ने लोगों को भोजन वितरण कर हर्षोल्लास से मनाया 76वां गणतंत्र दिवस
आगरा। विगत दिवस 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शहर की सामाजिक संस्था आराध्या फाउंडेशन के द्वारा शाहगंज, साकेत कॉलोनी स्थित चामुंडा देवी माता के मंदिर पर लोगों को भोजन वितरण किया गया। संस्था अध्यक्ष श्वेता चंदेल ने बताया कि आराध्या फाउंडेशन द्वारा पहले भी निरंतर सामाजिक कार्य किए जाते रहते हैं। उनके द्वारा सामाजिक क्षेत्र में, गौ सेवा क्षेत्र में, बेजुबान पशु पक्षियों के लिए, गरीबों के मदद के लिए और अन्य भी कई तरह के कार्य समाज में समय-समय पर किए जाते रहे हैं। अतः अपने द्वारा किए गए उन्हीं कार्यों को आगे बढ़ाते हुए आराध्या फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने मिलकर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भोजन वितरण का कार्यक्रम किया। संस्था के सभी सदस्यों ने बड़े ही श्रद्धा भाव से अपने हाथों से राहगीरों और जरूरतमंदों को भोजन कराया।
इस दौरान सभी सदस्यों ने भारतीय लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी और वंदेमातरम, जय हिंद व भारत माता की जय के खूब जयकारे लगाए। कार्यक्रम में आराध्या फाउंडेशन संस्था की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चंदेल, उपाध्यक्ष के. सी. गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती स्वाति जादौन, सहकोषाध्यक्ष चेतन पाठक, सचिव श्रीमती मधु सिंह, उप सचिव श्रीमती छाया सिकरवार के अलावा संस्था के ज्ञानेंद्र सिंह सिकरवार, राकेश सिंह, अंशुल गुप्ता, आशीष गुप्ता, श्रीमती आस्था सिंह, श्रीमती स्नेह लता गुप्ता, श्रीमती रश्मि सिंह, आराध्या चंदेल, अमरजीत सिंह, आजाद जी, आयुष चंदेल एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित रहे।