समाजसेवी संदेश जैन के प्रयास से विश्व विख्यात डॉ. विकास गुप्ता कर रहे बाल हृदय रोगियों का इलाज
1 min read
समाजसेवी संदेश जैन के प्रयास से विश्व विख्यात डॉ. विकास गुप्ता कर रहे बाल हृदय रोगियों का इलाज
आर्थिक अभाव के चलते माता-पिता नहीं कर पा रहे थे इलाज, जैन सोशल ग्रुप के माध्यम से चार गरीब बच्चों की भी हो चुकी है सर्जरी
आगरा। नारायणा हेल्थ, गुड़गांव हरियाणा के विख्यात पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ० विकास गुप्ता आश्चर्यचकित हैं आगरा शहर की सेवा भावना से। वह कहते हैं कि आगरा विकास मंच ही नहीं पूरा शहर इस बात के लिए बधाई का पात्र हैं। बाल हृदय रोगियों के प्रति जो मिशन शहर में चलाया जा रहा है ऐसा पूरे देश में कहीं नहीं है। डॉक्टर गुप्ता वरिष्ठ बाल हृदय रोग विशेषज्ञों में से हैं। वह अब तक 25000 बाल हृदय रोगियों के गंभीर ऑपरेशन कर चुके हैं। वे शुक्रवार को अपने अल्प आगरा प्रवास के दौरान डॉ अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल बोदला रोड आगरा पर आयोजित निशुल्क जांच कैंप में बाल हृदय रोगियों की गंभीर जांच कर रहे थे। उन्होंने बताया कि चयनित दो बाल रोगियों की शीघ्र गंभीर चिकित्सा नारायण हेल्थ गुड़गांव में की जायेगी।
उन्होंने संदेश जैन, डॉक्टर अरुण जैन व उनकी टीम का बहुत-बहुत साधुवाद दिया। जन्म से ही हृदय रोग से पीड़ित बाल हृदय रोगियों का आर्थिक अभाव के चलते माता-पिता उसका इलाज नहीं करा पा रहे थे। वह जैन सोशल ग्रुप आगरा के संस्थापक अध्यक्ष एवं आगरा विकास मंच के मंत्री संदेश कुमार जैन के संपर्क में आए और उन्होंने उसका इलाज कराने का आग्रह किया। जिस पर संदेश जैन ने नारायणा हॉस्पिटल गुड़गाव के विश्व विख्यात डॉ विकास गुप्ता को दिखाकर सर्जरी कराने का निश्चय किया। उल्लेखनीय है कि डॉ गुप्ता ने अभी हाल ही में सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद में आगरा के लगभग चार गरीब बच्चों की हृदय की सर्जरी जैन सोशल ग्रुप के माध्यम से की थी। आगामी सोमवार को चिराग़ उम्र 6 वर्ष नारायणा जाएगा।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राज कुमार जैन, संयोजक सुनील जैन, महामन्त्री सुशील जैन, डॉ सुनील शर्मा, डॉ बी.के. अग्रवाल, डॉ रमेश धमीजा, डॉ विजय कत्याल, जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष सी ए आशीष जैन, सचिव निखिल जैन, कोषाध्यक्ष नितिन जैन, उपाध्यक्ष प्रतीक जैन आदि ने सभी से बालक के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की है।