कांदऊवार दूरा में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का मनाया जन्म दिवस
1 min read
कांदऊवार दूरा में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का मनाया जन्म दिवस
फतेहपुर सीकरी । कस्बा के मोहल्ला कांदऊबार दूरा क्षेत्र में लोधी कल्याण सिंह सेवा समिति एवं पुरुषार्थ सेवा संगठन अखंड भारत परशुराम सेना के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का लोधी धर्मशाला पर चित्र पर माला अर्पण व पुष्प अर्पित कर जन्म दिवस मनाया वक्ताओं ने कहा कि 5 जनवरी 1932 में अलीगढ़ में हिंदू राष्ट्रवादी राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 6 दिसंबर 1992 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया था बताया कि उत्तर प्रदेश के विकास एवं समाज के पुनर्निर्माण में अतुल्यनिय योगदान रहा है। उत्तर प्रदेश में सुशासन के वाहक, श्री राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय बाबूजी को उनके अविस्मरणीय योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व प्रधानखरगसिंह पूर्व प्रधान चंद्रभान सिंह डा, प्रेमपाल सिंह मिथुन राजपूत कालू राजपूत जोगेंद्र वर्मा महावीर वर्मा लोकन सिंह राजपूत कैलाश राजपूत जिगनेश कहरवार, विराट कहरवार, शिशुपाल कटारा, विपिन अग्रवाल,भरत राजपूत, बच्चू सिंह राजपुत, ओमप्रकाश राजपुत, मास्टर गंगा सिंह राजपुत, दर्याव सिंह राजपुत, पुरुषोत्तम वशिष्ठ आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।