घने कोहरे के कारण सड़कें खाली और स्थानीय लोग आग जलाकर हाथ तापते नजर आए
1 min read
घने कोहरे के कारण सड़कें खाली और स्थानीय लोग आग जलाकर हाथ तापते नजर आए
साइबर एक्सप्रेस आगरा
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में आज शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार रात 10 बजे से ही क्षेत्र में घना कोहरा छा गया। इसके चलते दृश्यता काफी कम हो गई। सड़कों पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर तेज रफ्तार से चल रहे वाहन रेंगने लगे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि शनिवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबहों में से एक रही। घने कोहरे के कारण शनिवार सुबह सड़कें लगभग खाली नजर आईं। लोगों को वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं स्थानीय लोग ठंड के कारण आग जलाकर हाथ तापते नजर आए।