155 किलो अवैध गांजा सहित दो तस्करों को सिकंदरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 min read
155 किलो अवैध गांजा सहित दो तस्करों को सिकंदरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा की सिकंदरा पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है यह लोग गांव में गाजर का भंडार करके रखे हुए थे बाइक से गाजर को लोकल पेडलर को उपलब्ध कराते थे पुलिस ने 155 किलो गांजा की बरामद किया है जिसकी बाजार की कीमत करीब ढाई लाख रूपए है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सिकंदरा पुलिस को सिकंदरा थाना क्षेत्र के अरसेना गांव में गांजा तस्करों द्वारा गांजा बेचने की सूचना मिली थी। एसीपी हरी पर्वत आदित्य कुमार के नेतृव में सिकंदरा पुलिस की टीम को लगाया गया। सूचना मिली की बाइक सवार युवक गांजे की तस्करी करते हैं।