लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत की टीम
1 min read
लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत की टीम
फिरोजाबाद। आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत की टीम जगह जगह जाकर लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं। आज सुबह सहसा आश्रम पर ओमप्रकाश सिंह तोमर भक्ति गढ़ी से आये। गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने गौ माताओ के बारे में जानकारी दी और ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के संस्थापक स्वामी चंदन दास महाराज ने पत्र प्रदान किया।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत का एक उद्देश्य है गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराना। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज पिछले कई सालों से नंगें पैर रह कर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए जगह जगह जाकर लोगों को जागरूक करने में लगे हैं गौ हम सभी की माता है जन्म जन्म का नाता है नारा दिया गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने
इस परिवार मे निशुल्क आजीवन सदस्य बनाये जा रहें हैं और निस्वार्थ भाव से सभी कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं तथा कई संगठनों ने सम्मान पत्र प्रदान किया है ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत को