Cybar Express

Newsportal

अपना वोट का निशान दिखाएं और 25 परसेंट ‘डिस्काउंट’ पाएं: चंद्रवीर सिंह फौजदार

1 min read

अपना वोट का निशान दिखाएं और 25 परसेंट ‘डिस्काउंट’ पाएं: चंद्रवीर सिंह फौजदार

आगरा। मैं हूॅं आगरा, मेरी ताकत आपका वोट,,, आपका मतदान लोकतंत्र की जान,,, कुछ ऐसे ही स्लोगन के साथ शहर के प्रमुख समाजसेवी एवं कैंपस शू रिटेल आउटलेट के स्वामी चंद्रवीर सिंह फौजदार ने ताजनगरी आगरा की जनता को जागरुक कर अपने जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभा रहे हैं। उन्होंने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि 7 मई को लोकसभा चुनाव में अपना वोट अपने मतदान स्थल पर जरूर डालने जाएं तथा लोकतंत्र को मजबूत करने एवं आगरा के विकास के लिए जिम्मेदारी से सभी अपना फर्ज निभाएं। समाजसेवी चंद्रवीर सिंह फौजदार ने कहा है कि शहर वासी अपना वोट डालकर अपना वोट का निशान दिखाकर हमारे ब्लॉक नंबर 24, शॉप नंबर 8, शू मार्केट, नियर कोटक लाइफ इंश्योरेंस, संजय प्लेस, आगरा स्थिति (कैंपस शू रिटेल आउटलेट) पर आएं और 25 परसेंट तक 7 मई से 7 जून 2024 तक डिस्काउंट पा सकते हैं।
चंद्रवीर सिंह फौजदार ने कहा कि शहर के विकास और लोकतंत्र को जीवत रखने के लिए हर वोटर का मतदान में हिस्सा लेना बेहद जरुरी है। अगर हम घर से निकल कर मतदान केंद्र में वोट डालने जाएंगे, तभी हम अपनी पसंद की सरकार बना सकते हैं। हर वोटर अपने संविधान अधिकार को समझें और 7 मई को अपना वोट डालने जरुर जाएं ताकि 100 फीसद मतदान से लोकतंत्र का सही स्वरुप बन सके। इसलिए मेरी हर वोटर से अपील है कि हमें अपनी वोट डालने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए वोट जरूर डालना चाहिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *