ताजमहल पर सीढ़ी से गिरी महिला पर्यटक भीड़ के कारण पैर फिसला ताज सुरक्षा पुलिस ने उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा
1 min read
ताजमहल पर सीढ़ी से गिरी महिला पर्यटक भीड़ के कारण पैर फिसला ताज सुरक्षा पुलिस ने उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा
साइबर एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ आगरा
आगरा के ताजमहल में आज गुरुवार को लंबी कतारें लगी रहीं। एंट्री गेट पर पर्यटकों की भारी भीड़ थी। इसी भीड़ में एक महिला पर्यटक सीढ़ियों से गिर गई। जिससे महिला पर्यटक घायल हो गई। महिला को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। गुरुवार को ताजमहल में सुबह से ही पर्यटकों की संख्या काफी ज्यादा थी। सभी गेटों पर पर्यटकों की भीड़ थी। इसी बीच ताजमहल के पश्चिमी गेट पर भीड़ के कारण पंजाब के भटिंडा की एक महिला पर्यटक सीढ़ियों से गिर गई। *ताज देखने आई थी* सीढ़ियों से गिरकर महिला को चोट लगी। महिला अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने आई थी। महिला को पहले डिस्पेंसरी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद ताज सुरक्षा पुलिस ने महिला पर्यटक को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। महिला के पैर में चोट है। डॉक्टरों ने उसका उपचार किया है। महिला अपने परिवार के साथ लौट गई। महिला पर्यटक ने ताज सुरक्षा पुलिस का आभार जताया। छुट्टियों में बढ़ गई है भीड़ शीतकालीन अवकाश शुरू होते ही ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। प्रतिदिन 60 से 65 हजार पर्यटक ताजमहल देखने पहुंच रहे हैं। ताज सुरक्षा पुलिस, एएसआई और सीआईएसएफ व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं। पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए इंतजाम किए गए हैं।