भारतीय हिंदू सेवा संस्था अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष से लखनऊ में की शिष्टाचार भेंट
1 min read
भारतीय हिंदू सेवा संस्था अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष से लखनऊ में की शिष्टाचार भेंट
आगरा। एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि विगत दिवस भारतीय हिंदू सेवा संस्था रजि. के प्रदेश अध्यक्ष एवं हिंदूवादी नेता मनोज अग्रवाल ने लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी का पटका एवं माल्यार्पण कर भगवान श्रीराम लला की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत सम्मान किया। मुलाकात के दौरान कई विषयों पर प्रदेश उपाध्यक्ष से काफी चर्चा हुई।
हिंदूवादी नेता मनोज अग्रवाल ने बताया कि विगत दिवस भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन देवेश कुमार कोरी से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। उनसे कई विषयों पर चर्चा हुई। बताया कि जल्द ही संगठन में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सक्रिय लोगों को संगठन की कमान सौंपी जाएगी। आगरा में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस दौरान मनोज अग्रवाल ने आगरा के विकास के लिए कई सुझाव प्रदेश उपाध्यक्ष को दिए जिस पर उन्होंने आगरा के विकास के लिए हर संभव मदद और प्रयास करने का आश्वासन हिंदूवादी नेता मनोज अग्रवाल को दिया है।