Cybar Express

Newsportal

भारतीय हिंदू सेवा संस्था अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने नगर विकास राज्यमंत्री से लखनऊ में की शिष्टाचार भेंट

1 min read

भारतीय हिंदू सेवा संस्था अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने नगर विकास राज्यमंत्री से लखनऊ में की शिष्टाचार भेंट

आगरा। एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि दिनांक 19 दिसंबर 2024 दिन गुरुवार को भारतीय हिंदू सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने लखनऊ में विधानसभा सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर से लखनऊ के बापू भवन, सचिवालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने नगर विकास मंत्री से आगरा के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रशंसा की साथ ही उन्होंने नगर विकास मंत्री से आगरा के विकास के लिए सुझाव दिए और योजनाओं को अमल में लाने के लिए अनुरोध किया। जिस पर नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार आगरा के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, और वह खुद इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने नगर विकास मंत्री राकेश राठौर से मुलाकात कर आगरा में विकास के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने नगर विकास मंत्री से अनुरोध किया कि जिले में और विकास कार्य कराने की आवश्यकता है। उन्होंने नगर विकास मंत्री से इस दिशा में ध्यान देने की बात कही। नगर विकास मंत्री राकेश राठौर ने भी आगरा के विकास के लिए हर संभव मदद करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। नगर विकास मंत्री से मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से भारतीय हिंदू सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के साथ संस्था के अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *