मथुरा अपने घर छुट्टी लेकर आए सिपाही की आत्महत्या
1 min read
मथुरा अपने घर छुट्टी लेकर आए सिपाही की आत्महत्या
थाना नोहझील क्षेत्र के गांव तिलका गढ़ी में कमरे में फंदे पर सिपाही का सब लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन को जानकारी हुई तो वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को परिजन के साथ शादी के लिए लड़की देखने के लिए जाना था। नोहझील थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के तिलका गढ़ी निवासी 25 वर्षीय रवि कुमार 2021 में पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती अमरोहा के सैदनगली थाने में थी। बुधवार को वह छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। शाम को घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में खाना खाया और वही सोने के लिए परिजन को बोल दिया था। रात को जब परिजन ने आवाज दी तो कमरे में कोई आवाज नहीं आई। परिजन कमरे में पहुंचे तो एकदम से आवाक रह गए। कमरे में सिपाही रवि फंदे पर लटका हुआ था। यह देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद आनन फानन में परिजनों ने रवि को फंदे से नीचे उतरा और अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया।