अपहरण के बाद आठ वर्षीय बच्चे की हत्या
1 min read
अपहरण के बाद आठ वर्षीय बच्चे की हत्या
चार दिन बाद घर के पीछे मिला बच्चे का शव
आगरा। थाना पिनाहट थाना क्षेत्र में आठ साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। बच्चा तीन दिन से लापता था। सोमवार सुबह उसका शव बोरे में बंद मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पिनाहट के नया पुरा निवासी करन प्रजापति का 8 साल का बेटा रौनक 29 नवंबर की शाम को घर के बाहर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की। इसके बाद पुलिस को बच्चे के अपहरण होने की आशंका जताई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। तीन दिन से परिजन बच्चे की तलाश में जुटे थे। मगर, बच्चे का कहीं सुराग नहीं लगा।
बताया गया है कि सोमवार सुबह घर के पीछे पड़े एक बोरे में बच्चे
का शव मिला। बच्चे के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। बच्चे का शव मिलने पर परिजनों का बुरा हाल है। घर वालों ने रंजिशन हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।