महर्षि जादौदास आश्रम एवंम रघुनाथ महाराज मदिर पर राम जनकी विवाह की लगन सगाई हुई रस्म,
1 min read
महर्षि जादौदास आश्रम एवंम रघुनाथ महाराज मदिर पर राम जनकी विवाह की लगन सगाई हुई रस्म,
6 दिसंबर को जादौदास आश्रम से उरई के लिए निकलेगी भगवान राम के विवाह की भव्य बारात , तैयारियां शुरू
आगरा: विकासखंड बरौलीअहीर क्षेत्र महर्षि जादौदास आश्रम एवंम रघुनाथ मंदिर महुआ खेड़ा मे विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर श्री राम जानकी लगन सगाई महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ किया गया। श्री राम जानकी के विवाह महोत्सव के अंतर्गत 25 नंबर को ग्राम महुआ खेडा स्थित महर्षि जादौदास आश्रम एवंम रघुनाथ महाराज के मंदिर में लगुन एवं सगाई विवाह की रस्म संपन्न हुई है।यह रस्म वधु पक्ष की ओर जनक जी की भूमिका में हरिशरण महाराज 728 हरी निवास सुशील नगर थाना व तहसील उरई जिला जालौन उत्तर प्रदेश द्वारा की गई। 25 दिसंबर को श्री राम जी का तिलक उत्सव एवं सगाई की रस्म महर्षि जादौदास आश्रम स्थित श्री रघुनाथ मंदिर गांव महुआ खेडा जिला आगरा उत्तर प्रदेश पर जो कि वर पक्ष की ओर से महंत संजय दास महाराज दशरथ जी की भूमिका में रहे है। 4 दिसंबर को श्री गणेश पूजन एवं तेल का आयोजन महर्षि जादौदास आश्रम स्थित भगवान रघुनाथ के मंदिर में संपन्न होगा। जबकि 4 दिसंबर को माता पूजन,मंडप सुशील नगर ओफीसर कॉलोनी उरई में किया जाएगा। माता पूजन के लिए महिलाएं आश्रम से उरई के लिए गाजे बाजे के साथ जाएगी। 4 दिसंबर को ही रात्रि 8 बजे से महर्षि जादौदास आश्रम पर विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें कई जाने माने भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि ऐसा आयोजन उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद मे पहली बार किया जा रहा है राम जानकी विवाह महोत्सव, इस कार्यक्रम संयोजक मंदिर के महंत संजय दास महाराज हैं। इस दृश्य को देखने के लिए दूरदराज भक्तगण आए और उनके चेरहे मुस्कान दिखाई दी,
महंत संजय दास महाराज ने जाकारी मे बताया है कि 6 दिसंबर को जादौदास आश्रम से राम जी की भव्य बारात सुबह सात बजे महर्षि जादौदास आश्रम से प्रारंभ होकर जो कि क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से होते हुए सुशील नगर ओफीसर कॉलोनी उरई जिला जालौन उत्तर प्रदेश श्री राम जानकी मंदिर परिसर प्रस्थान होगी। बारात की अगवानी के लिए बारात में घोड़ी,राम तुला, ऊंट, डीजे, बैंड बाजे और रथ शामिल होंगे। साथ ही अयोध्या के मर्यादापुरुषोत्तम राम जू जी के विग्रह भी रथ पर विराजमान रहेंगे। राम जी की भव्य और ऐतिहासिक बारात में सभी धर्म प्रेमियों को शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। बारात में क्षेत्र भर के महंत, साधु संत अन्य स्थान के सिद्ध संत महापुरुष भी अपनी उपस्थिति दे रहे हैं। महंत संजय दास महाराज ने श्रद्धालुओं से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।इस अवसर पर डाक्टर राजबीर ,राजपति ,नवल सिंह, छोटेलाल, रामनिवास,रामवीर, देवीचरन, शीलू,राहुल महाराज, महेंद्र महाराज, तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।