सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल
1 min read
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल
फतेहाबाद : थाना फतेहाबाद क्षेत्र के बाह फतेहाबाद मार्ग पर नयापुरा खंडेर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक धारादेव पुत्र कन्हैया निवासी क्योरी बीचकापुरा थाना पिनाहट बाइक से जा रहा था। तभी बाह फतेहाबाद मार्ग पर स्थित गांव नयापुरा खंडेर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।