डौकी पुलिस का जागरूकता एवं जन संपर्क अभियान
1 min read
डौकी पुलिस का जागरूकता एवं जन संपर्क अभियान
जनता का सहयोग ही है पुलिस की प्राथमिकता
साइबर अपराध एवं फ्रॉड फोन काल से रहे सावधान
साइबर एक्सप्रेस आगरा
आगरा। कस्बा डौकी थाना क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय में एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल व उप जिलाधिकारी फतेहाबाद के नेतृत्व में महिलाओं व बालिकाओं के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस की सेमिनार में महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 और 1930 साइबर अपराध,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,1033 सड़क दुर्घटना हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। तो वहीं प्रभारी निरीक्षक जय नारायण सिंह ने बालिकाओं को आत्मरक्षा व अपराधों से सतर्क रहने के गुण बताएं। एसीपी फतेहाबाद अमरदीप पाल, उप जिलाधिकारी फतेहाबाद अनिल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना डौकी जगत नारायण सिंह ने बताया है कि जिले के उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में महिलाओं व बालिकाओं के जगरुक के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के माध्यम से कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं व बालिकाओं से सुझाव लिए गए और अच्छी पुलिसिंग के लिए एंटी रोमियो प्रभारी द्वारा टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई। तथा बालिकाओं को गुड टच व बेड टच के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्कूल जाते व आते समय अगर कोई व्यक्ति अभद्र कमेंट करें तो उसे इग्नोर ना करें सर्वप्रथम अपनी मां को बताएं नहीं तो अपनी टीचर को या फिर पुलिस को बेझिझक अपनी समस्या बताएं जिससे जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो सके। थाना प्रभारी जगत नारायण सिंह ने बताया कि महिलाओं व छात्राओं को हमेशा सतर्क रहना चाहिए कहीं कुछ गलत हो रहा हो या कोई छेड़छाड़ जैसी घटनाएं हो रही हो तो उसकी जानकारी तत्काल इमरजेंसी पुलिस 112 पर दें। इसके अलावा अन्य महिला हेल्प लाइन नंबरों पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पुलिस की गोष्ठी के कार्यक्रम में नाहर सिंह ,डॉ अतुल कुलश्रेष्ठ ग्राम प्रधान शंकर सिंह व क्षेत्रीय प्रधानों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जवाहर नवोदय के प्राचार्य व विद्यालय स्टाप भी मौजूद रहा।