ताजनगरी आगरा में महिला सशक्तिकरण एवं मिशन शक्ति थीम पर महिला शिक्षिकाओं ने किया गरबा एवं डांडिया का आयोजन
1 min read
ताजनगरी आगरा में महिला सशक्तिकरण एवं मिशन शक्ति थीम पर महिला शिक्षिकाओं ने किया गरबा एवं डांडिया का आयोजन
कागारौल/आगरा । ताजनगरी आगरा में शिक्षिकाओं का पंखुड़ी ग्रुप के द्वारा मिशन शक्ति व महिला सशक्तिकरण थीम पर गरबा एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन पंखुड़ी ग्रुप प्रमुख रीनू वर्मा के द्वारा सिकंदरा बोदला स्थित रीगल बैंकट हॉल में किया गया, जिसमें मुख्य अथिति रीना सिंह अखिल भारतीय मातृ शक्ति क्रीड़ा प्रमुख व पूर्व भारतीय कप्तान कोर्फबॉल टीम,एवं विशिष्ट अथिति खंड शिक्षा अधिकारी नीलम सिंह रही,कार्यक्रम के सयोजक ममता सागर, आराधना सिंह,संध्या सिंह एवं पूनम सिंह रही व कार्यक्रम में शिक्षा व शिक्षण सम्बंधित कविताओं का पाठ किया गया,साथ ही विभिन्न महिला सशक्तिकरण गीतों पर नृत्य किया गया व महोत्सव के अनुसार गरबा किया, कार्यक्रम में 135 महिला शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया जिनमें पुष्पा अहरिवार,अर्चना वर्मा,रेनू धाकड़,रेखा,अनुराधा गर्ग,किरन, शशी,नेहा राठौर, कल्पना, नीतू सिंह, अंजू,पुष्पा सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।