महुअर में धूमधाम से हुआ माता की प्रतिमा का विसर्जन
1 min read
महुअर में धूमधाम से हुआ माता की प्रतिमा का विसर्जन
कागारौल/आगरा। किरावली के ग्राम महुअर में विगत 9 दिन से देवी पंडाल में विराजमान माता की प्रतिमा का आज विजयादशमी के दिन धूमधाम से विसर्जन किया गया। इस दौरान डीजे पर लगे माता के भजनों पर महिला पुरुषों ने जमकर नृत्य किया और खूब गुलाल उड़ाकर माता को हर्ष उल्लास के साथ विसर्जित किया गया। इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार,सोनू , भीकम सिंह,भोला दिया मौजूद रहे।