कागारौल कस्बे में चलाया मिशन शक्ति अभियान
1 min read
कागारौल कस्बे में चलाया मिशन शक्ति अभियान
साइबर एक्सप्रेस आगरा
कागारौल/आगरा। कस्बा कागारौल में कागारौल पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेस-5 अभियान “ऑपरेशन डेस्ट्रॉय” चलाया गया जिसके अंतर्गत कस्बा के बाजार में सीडी, पुस्तकें, साहित्य सामग्री आदि का क्रय विक्रय करने वाली दुकानों में आपत्तिजनक सामग्री की चेकिंग की गई। अभियान के अंतर्गत ऑटो रिक्शा व बस चालकों को महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, निरीक्षक अपराध राजवीर सिंह, महिला उपनिरीक्षक रीता मौर्या, रूबी रोशन, आरक्षी रेखा, सलोनी, पूजा यादव आदि रहे।