Cybar Express

Newsportal

थाना डौकी पुलिस ने क्षेत्र मे ऑटो से सीट हटाने का चलाया अभियान

1 min read

थाना डौकी पुलिस ने क्षेत्र मे ऑटो से सीट हटाने का चलाया अभियान

थाना प्रभारी डौकी ने कहा 150 से अधिक सीट हटवाई

 

आगरा डौकी। थाना डौकी प्रभारी के जय नारायण सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम ऑटो से आगे की सीट हटाने का चलाया अभियान । अभियान मे करीब 180 ऑटों को चैक किया जिसमे 150 सीटों को हटाया गया,यह अभियान दुपहर से शुरू कर दिया गया और कई घंटे तक चला। यह अभियान आगरा पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चलाया गया अभियान • अब सवारियों की संख्या को लेकर चलेगा अभियान

बता दें शहर से लेकर देहात तक ऑटो चालक मनमानी कर रहे हैं। वे तीन सवारी आगे और चार पीछे बिठाकर ले जा रहे हैं। जबकि उनके पास मात्र तीन सवारी ले जाने का परमिट है। वे दिये गए नियमों की धजिया उड़ा रहे हैं। इस मामले को आगरा पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड ने गंभीरता से संज्ञान में लिया और शहर से लेकर देहात तक के सभी थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को ऑटो आगे की सीट हटवाने के कड़े आदेश दिए। इस आदेश का पालन करते हुए। थाना डौकी प्रभारी जय नारायण सिंह ने पुलिस टीम के साथ थाने सामने ऑटो से आगे की सीट हटवाने का अभियान शाम चार बजे से शुरू कर दिया। अभियान कई घंटे चला। दर्जनों की संख्या में ऑटो के आगे लगी सीट को हटवाया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा

हो गई। लोग पुलिस की सराहना कर रहे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक डौकी जय नारायण सिंह ने बताया यह अभियान आगरा पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चलाया गया है। आज शुक्रवार को करीब 180 ऑटो को चैक किया और 150ऑटो के आगे लगी सीटों को हटवाया गया है। अब सवारियों की गिनती पर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान टीम में अपराध निरीक्षक डौकी मुनेदंर वीर सिंह, उपनिरीक्षक राहुल वर्मा, उपनिरीक्षक,मोहित ,विनीत भाटी, महिला उपनिरीक्षक प्रिया बंसल, कांस्टेबल सुमित, हर्ष दीप, आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *