19 दिन की बबीता की बेटी को मिला जीवन दान, जैन सोशल ग्रुप संस्थापक संदेश जैन का रहा सहयोग
1 min read
19 दिन की बबीता की बेटी को मिला जीवन दान, जैन सोशल ग्रुप संस्थापक संदेश जैन का रहा सहयोग
आगरा। 19 दिन की बच्ची माॅ बबीता व पिता देवेन्द्र राजपूत निवासी चौराहा बोदला आगरा जो जन्म से ही गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थी। आगरा छोड़ दिल्ली के चिकित्सकों ने भी इलाज में असमर्थता जताई। माता-पिता ने भाग दौड़कर सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद में डॉक्टर वीरेश महाजन से संपर्क कर बच्ची के इलाज की गुहार की। जिस पर डॉक्टर वीरेश महाजन व डॉक्टर विकास गुप्ता की टीम ने सघन जांच पड़ताल कर बच्ची के हृदय का सफल ऑपरेशन किया। बतौर डॉक्टर वीरेश महाजन बच्ची के दिल में छेद के साथ-साथ हार्ट की सबसे महत्वपूर्ण नस में रुकावट व आर्किटेशन ऑफ़ एरोता से पीड़ित थी। कई अस्पतालों ने ज्यादा रिस्क की वजह से ऑपरेशन करने से मना कर दिया।
जैन सोशल ग्रुप आगरा के संस्थापक अध्यक्ष सन्देश जैन के सहयोग से यह कार्य संपन्न हुआ। जैन सोशल ग्रुप आगरा के अध्यक्ष सी ए आशीष जैन, सचिव निखिल जैन, उपाध्यक्ष प्रतीक जैन, डॉ अरुण जैन, नितिन जैन, भावना जैन आदि ने बच्ची के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।