बारिश में हुई फसल बर्बाद का होगा आंकलन, मिलेगा मुआवजा – उप जिलाधिकारी फतेहाबाद
1 min read
बारिश में हुई फसल बर्बाद का होगा आंकलन, मिलेगा मुआवजा – उप जिलाधिकारी फतेहाबाद
शमसाबाद। मूसलाधार बारिश से सब्जी और बाजरा की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। फसल बर्बाद होने से किसानों पर आर्थिक तंगी की मार पड़ने लगी है। फसल बर्बाद की शिकायत किसान नेताओं ने उप जिलाधिकारी फतेहाबाद से की थी। उप जिलाधिकारी ने लेखपालों की एक विशेष टीम गठित कर बर्बाद फसल का आंकलन करना शुरू करा दिया है। उप जिला अधिकारी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया कि हाल ही में शमसाबाद और फतेहाबाद ब्लॉक में हुई मूसलाधार बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी जिसकी शिकायत मिली थी। लेखपालों की एक विशेष टीम गठित कर प्रत्येक ग्राम पंचायत पर पहुंचकर बारिश से हुई फसल बर्बाद का आंकलन करना शुरू कर दिया है और रिपोर्ट तैयार होते ही प्रशासन को भेज दी जाएगी। तथा जल्द ही किसानों को फसल बर्बादी का मुआवजा दिया जाएगा।