Cybar Express

Newsportal

एसपी खेरागढ़ इमरान अहमद ने छप्पर के नीचे पढ़ रहे बच्चों का किया हौसला अफजाई

1 min read

एसपी खेरागढ़ इमरान अहमद ने छप्पर के नीचे पढ़ रहे बच्चों का किया हौसला अफजाई

आगरा । ताजनगरी आगरा में पुलिस कमिश्नरेट आमजन की लगातार सेवा कर रही है। इसी को लेकर पुलिस बच्चों की फ्रेंड बनने की कोशिश कर रही है। जिससे बच्चों की दिलों में पुलिस का डर खत्म हो जाए। एसीपी खेरागढ़ ने छप्पर के नीचे पड़ रहे बच्चों का हौसला अफजाई कर इस कोशिश में एक कदम बढ़ाया है। पुलिस कमिश्नरेट आगरा की सोशल साइट X पेज पर एक पोस्ट अपलोड की गई। जिसमें एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद फील्ड विजिट के दौरान बरसात के मौसम में छप्पर के नीचे पढ़ते हुए बच्चों के साथ बातचीत कर रहे हैं। बच्चों से उनके नाम पूछे, बच्चों ने अपने नाम अनमोल, नितिन और अमित बताया बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। अनमोल एक कॉपी में हिंदी में कुछ लिख रहा था। एसीपी ने पूछा कि क्या लिखा है। पढ़कर बताओ। बच्चों का हौसला अफजाई किया। इससे बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे। एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद ने बताया कि निर्देश दिए गए हैं कि आम जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहे। यह ध्येय हमारा वाक्य भी है। बच्चों के दिमाग में पुलिस को लेकर एक तस्वीर बना दी जाती है। बच्चे कई बार पुलिस से डरना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि बच्चों के दिलों से यह डर निकले। वह खुद को पुलिस के आसपास सुरक्षित महसूस कर अपनी हर दिक्कत को शेयर कर सकें। कई बार बच्चे अपने माता-पिता को भी कुछ बातें नहीं बता पाते हैं।हम लोगों के बीच में जाकर उन्हें सुरक्षा के लिए टिप्स दे रहे हैं। बता रहे हैं कि वे अपने घरों दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए। जिससे किसी भी घटना या दुर्घटना को सही जानकारी मिल सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *