शमसाबाद में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान
1 min read
शमसाबाद में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान
शमसाबाद। कस्बा के गांधी चौराहे पर भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया। सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी में नए सदस्यों को जोड़ा गया तथा पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी गई। कस्बा में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम भाजपा के मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। तथा कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा व जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह मुख्य अतिथि रहे। विधायक छोटेलाल वर्मा ने सदस्यता अभियान के दौरान बताया कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है तथा पार्टी के परिवार को और बड़ा बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सदस्यता अभियान की सोमवार से शुरुआत की गई है। पार्टी नेतृत्व के आवाह्न पर शमसाबाद कस्बा स्थित गांधी चौराहे पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। अभी पार्टी के 16 करोड़ सदस्य हैं अब 25 करोड़ सदस्यों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। शमसाबाद में पहले दिन ही 200 नए सदस्य बनाए गए हैं। सदस्यता अभियान के दौरान शिवकुमार प्रमुख, दिलीप जैन भंडारी, हीरा सिंह, हरिओम जादौन, पदम सिंह, उमेश गुप्ता, जितेंद्र जसावत, सोनू चौहान, अशोक वर्मा, बृज किशोर, श्री राम झा, रविकांत, नरेंद्र चौहान, संजू जैन व अनिल कुमार मौजूद रहे।