आज चार घंटे विधुत आपूर्ति रहेगी ठप
1 min read
आज चार घंटे विधुत आपूर्ति रहेगी ठप
आगरा शमसाबाद। आज विधुत उपकेंद्र शमसाबाद पर लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अवर अभियंता विनेश यादव ने बताया कि मंगलवार को विधुत उपभोक्ताओं को चार घंटे विधुत आपूर्ति की सप्लाई नहीं दी जाएगी। शमसाबाद विधुत उपकेंद्र से 33 kv मझारा लाइन की शिफ्टिंग की वजह से विधुत सप्लाई सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बाधित रहेगी।