संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
1 min read
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बांगुरी में एक विवाहिता की गति रात्री संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है पुलिस ने पंचनामा भरकर महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बांगुरी गांव के कृष्ण कुमार पुत्र मोहर सिंह की शादी करीब छः वर्ष पूर्व 28 वर्षीय रेखा पुत्री पुत्तूलाल निवासी सरैंधी से हुई थी। मंगलवार रात्रि करीब 9 बजे कमरे में फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवरीजन मौके पर पहुंच गए। महिला के परिजनों ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला के परिजनों ने बताया कि रेखा की शादी करीब 6 वर्ष पहले हुई थी रेखा के ससुरालजन अतिरिक्त दहेज के लिए आए दिन परेशान करते रहते थे। मंगलवार रात्रि करीब 9 बजे रेखा की हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया है। थानाध्यक्ष शमसाबाद हंसराज सिंह भदोरिया ने बताया कि महिला की आत्महत्या करने की सूचना मिली थी शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।