Cybar Express

Newsportal

भारत विकास परिषद ब्रज प्रांत के प्रचार एवं प्रसार समिति संयोजक बने चंद्रवीर सिंह

1 min read

भारत विकास परिषद ब्रज प्रांत के प्रचार एवं प्रसार समिति संयोजक बने चंद्रवीर सिंह

आगरा। आगरा के समाजसेवी चंद्रवीर सिंह (विक्रमादित्य शाखा) को भारत विकास परिषद ब्रज प्रांत की कार्यकारी में प्रचार एवं प्रसार समिति के संयोजक के दायित्व पर मनोनीत किया गया है। भारत विकास परिषद ब्रज प्रांत के प्रांतीय महासचिव हरीश सुनेजा ने नियुक्ति पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा है कि भारत विकास परिषद ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश चंद्र बंसल की संस्तुति से चंद्रवीर सिंह को सूचित करते हुए अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है कि सत्र 2024-25 हेतु ब्रज प्रांत की कार्यकारिणी में प्रचार एवं प्रसार समिति के संयोजक के दायित्व पर उनको मनोनीत किया गया है। पूर्ण आशा है कि आप अपने दायित्व के अनुरूप पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपने कार्य को मूर्त रूप प्रदान कर हमें गौरांवित करेंगे।
समाजसेवी चंद्रवीर सिंह के भारत विकास परिषद ब्रज प्रांत के संयोजक मनोनीत होने पर सभी पदाधिकारीयों ने हर्ष व्यक्त किया है। वहीं चंद्रवीर सिंह ने कहा है कि परिषद ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है वह उसको पूरी निष्ठा एवं लगन से कार्य करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *