शंखनाद के साथ निकली भगवान परशुराम कुटुंब यात्रा, ब्राह्मणों ने दिखाई एकता
1 min read
शंखनाद के साथ निकली भगवान परशुराम कुटुंब यात्रा, ब्राह्मणों ने दिखाई एकता
–शहर भर में गूंजे महर्षि परशुराम के जयकारे व वेदमंत्र, महिलाओं और युवाओं की रही भारी संख्या
आगरा। आज रविवार को आगरा में अनूठी भगवान परशुराम कुटुंब यात्रा ब्राह्मण समाज द्वारा बड़ी धूम धाम के साथ निकाली गई। भगवान परशुराम कुटुंब यात्रा का शुभारंभ भगवान टॉकीज चौराहे से शंखनाद और पुष्प वर्षा के साथ हुआ। कुटुंब यात्रा भगवान टॉकीज चौराहा से शुरू होकर एमजी रोड होते हुए होते हुए दीवानी चौराहा, सूरसदन चौराहा, हरीपर्वत चौराहा, सेंट जॉन्स और राजा मंडी चौराहा, साईं की तकिया होते हुए प्रताप पुरा स्थित होटल लोरीज पर विश्राम हुआ। कुटुंब यात्रा में आगरा सहित आस पास के सभी शहरों के ब्राह्मण संगठनों ने शामिल होकर अपनी एकता का परिचय दिया। कुटुंब यात्रा में भगवान परशुराम जी की झांकी डोले सहित निकाली गई। कुटुंब यात्रा में तमाम विप्र समाज सम्मानित वरिष्ठ जनों के साथ महिलाओं और युवाओं ने भारी संख्या में आगरा शहर के अलावा दूर दूर गांव और देहात से भाग लेकर कुटुंब यात्रा को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।
शहर में जगह-जगह पर कुटुंब यात्रा के ऊपर पुष्प वर्षा के साथ भगवान परशुराम जी की आरती उतारकर यात्रा में चल रहे सभी लोगों का रामनामी पटका पहना एवं माल्यार्पण कर स्थानीय लोगों ने स्वागत कीया तथा जगह-जगह पर प्याऊ शरबत एवं फलाहार वितरित किए गये। इस कुटुंब यात्रा में मुख्यतः एक बात देखने को मिली इसमें ना तो कोई अध्यक्ष था ना महासचिव ना कोषा अध्यक्ष ना किसी अन्य प्रकार का कोई पदाधिकारी नहीं था फिर भी कुटुंब यात्रा में उपस्थित सभी विप्रों ने शांति का परिचय देते हुए कुटुंब यात्रा को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।
कुटुम यात्रा में प्रमुख रूप से सर्वश्री मनकामेश्वर महंत योगेश पुरी महाराज, कैलाश नारायण मिश्र, कमल शर्मा (चाचा), पूर्व महापौर प्रत्याशी राहुल चतुर्वेदी, पवन समाधियां (चाणक्य सेना), संजय मुद्गल पहलवान, सुरेश चंद्र शर्मा, रविकांत शर्मा, राजेश शुक्ला, अमित शर्मा बंटी, यतीश लवानियां, राहुल लवानियां, मधुसूदन शर्मा, विजय शिवहरे एमएलसी, सीमा उपाध्याय पूर्व सांसद, रामेश्वर उपाध्याय, प्रकाशचंद्र शर्मा, रमाशंकर शर्मा एडवोकेट, पीएल शर्मा (पीएल पैलेस), गजेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, संजय शर्मा, जेपी शर्मा, डॉ मदन मोहन शर्मा, विनोद शर्मा, सतीश पंडित, अपूर्व शर्मा, बृजेश शर्मा, सुशील शर्मा, अशोक शर्मा, सत्येंद्र गौतम, मनोज कुमार पांडेय, मनोज शर्मा माईथान, प्रभाकर शर्मा, पंडित राजेश शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, योगेश भारद्वाज, शिवम शर्मा, धीरज शर्मा, राजीव पराशर, विष्णु प्रधान किसान नेता, मनोज शर्मा, अनिल शर्मा, पवन शर्मा, लोकेंद्र दुबे, देवेंद्र कटारा, श्याम सलोने वशिष्ठ, अजय उपाध्याय, लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रदीप दुबे, संतोष शर्मा, पी एस गौतम, प्रदीप चंसौलिया, नवीन गर्ग, रवीश कटरा, मनु मिश्रा, अजय शर्मा, देवेंद्र दीक्षित, पुष्पेंद्र शर्मा, सर्वेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, अमित दीक्षित, अमित शर्मा, गौरव शर्मा, शिव शंकर मुद्गल एडवोकेट, ममता शर्मा, भावना तेलंग शर्मा, कुंदनिका शर्मा, रोली तिवारी मिश्रा, योगिता शर्मा, बबीता पाठक, रुचि चतुर्वेदी, भावना शर्मा, आरती शर्मा सहित हजारों विप्र बंधुओ ने भाग लिया।
पुष्प वर्षा के साथ जगह जगह हुआ कुटुंब यात्रा का भव्य स्वागत
भगवान टॉकीज पर संजय शर्मा द्वारा, दीवानी पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा, हेरिटेज टावर पर मिकी मधुकर अरोड़ा द्वारा, शाह मार्केट पर व्यापारी सौरभ गुप्ता द्वारा, सूर सदन पर महेश उपाध्याय, हरि नारायण चौबे द्वारा, स्पीड कलर लैब पर संतोष शर्मा, गजेंद्र शर्मा, पीएल शर्मा द्वारा, सेंट जोन्स चौराहा पार्षद राजीव लवानियां द्वारा, राजा मंडी लिल्ली शर्मा द्वारा, नालबंद पर ब्राह्मण परिषद आगरा द्वारा, धाकरान दिनेश पचौरी द्वारा एवं अनु शर्मा, कलेक्ट पर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक चौबे,, रावली छीपीटोला पर पार्षद हर्षित शर्मा, साईं की तकिआ पर रघु पंडित, आरटीओ कंपाउंड राहुल शर्मा आदि जगह पर विप्र बंधुओं द्वारा स्वागत किया गया।