कल आगरा में निकलेगी अनूठी भव्य भगवान परशुराम कुटुंब यात्रा, जगह-जगह होगा स्वागत
1 min read
कल आगरा में निकलेगी अनूठी भव्य भगवान परशुराम कुटुंब यात्रा, जगह-जगह होगा स्वागत
-आयोजन की तैयारियां पूरी, यात्रा में भारी संख्या में शामिल होंगें आगरा और आसपास के जिलों के विप्रबंधु
आगरा। आगरा की अनूठी भगवान परशुराम कुटुंब यात्रा एक बार फिर 26 मई 2024 दिन रविवार को शाम 4 बजे से निकलेगी। कुटुंब यात्रा का शुभारंभ भगवान टाकीज चौराहे से शंखनाद और पुष्प वर्षा के साथ होगा। यात्रा भगवान टाकीज से आरंभ होकर लारीज होटल प्रतापपुरा पर विश्राम लेगी। विप्र परिवारों में यात्रा को लेकर बेहद उत्साह है। न केवल आगरा बल्कि आसपास के जिलों के विप्र परिवार भारी संख्या में इस यात्रा में शामिल होंगे। कुटुंब यात्रा के स्वागत के लिये व्यापक तैयारियां की गयी हैं। सप्तऋषियों के नाम पर सात द्वार बनाये जा रहे हैं। इस दौरान जगह जगह सर्व समाज के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। कुटुंब यात्रा का समापन भगवान परशुराम की आरती के बाद भोजन प्रसादी के साथ होगा।
भगवान टॉकीज से निकलने वाली भगवान परशुराम कुटुंब यात्रा के संदर्भ में शनिवार को सूर्य नगर मंदिर पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें शुरुआत से आखरी तक की सारी व्यवस्थाएं आयोजकों द्वारा बताई गई। आयोजकों ने बताया कि कुटुंब यात्रा में एक महर्षि भगवान परशुराम जी का डोला, दो साउंड की गाड़ियां चलेंगी और भगवान टॉकीज से प्रतापपुर तक हर चौराहे पर जगह-जगह विभिन्न समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों एवं व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। उपस्थित सभी विप्र बंधुओ ने ब्राह्मण समाज से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में भगवान परशुराम कुटुंब यात्रा में भाग लेने का निवेदन करते हुए सभी को आमंत्रण दिया है।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व महापौर प्रत्याशी एवं समाजसेवी राहुल चतुर्वेदी, मनकामेश्वर महंत योगेश पुरी, कैलाश नारायण मिश्र, कमल शर्मा (चाचा), पवन समाधियां, संजय मुद्गल पहलवान, रविकांत शर्मा, राजेश शुक्ला, अमित शर्मा बंटी, राहुल लवानियां, यतीश लावनियां, मधुसूदन शर्मा, लखन पंडित, सुरेश चंद्र शर्मा, जेपी शर्मा, विनोद शर्मा, सतीश पंडित, अपूर्व शर्मा, सुशील शर्मा, अशोक शर्मा, सत्येंद्र गौतम, गजेंद्र शर्मा, मनोज पांडेय, संजय शर्मा, मनोज शर्मा माईथान, प्रभाकर शर्मा, आशुतोष शर्मा, मनोज शर्मा, अमित लवानियां, मनीष शर्मा, जितेंद्र मिश्र, लोकेंद्र दुबे, अमित शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, उमेश शर्मा, देवेंद्र उपाध्याय, राजेश शर्मा, योगेश भारद्वाज, ममता शर्मा, राखी शर्मा, प्रीति मिश्रा, भावना तैलंग शर्मा, भावना शर्मा आदि उपस्थित थे।