संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की मथुरा में मनाई जयंती-सांसद हेमा मालिनी ने किया माल्यार्पण
1 min read
मथुरा न्यूज़
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की मथुरा में मनाई जयंती-सांसद हेमा मालिनी ने किया माल्यार्पण
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने जनसंपर्क अभियान के दौरान रविवार को डीग गेट पहुंचकर डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रत्याशी हेमा मालिनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया है। मथुरा में भी हर वर्ग को ध्यान में रखकर विकास कार्य कराए गए और संस्कृति मुख्य धारा से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा विकास की अनेक परियोजनाएं चल रही हैं। अब सरकार का पूरा ध्यान मथुरा के विकास पर है और जल्दी ही मथुरा की तस्वीर बदलेगी। माल्यार्पण करने के बाद भाजपा प्रत्याशी होली गेट स्थित गुरुद्वारा पहुंची। जहां उन्होंने माथा टेककर जीत की अरदास लगाई। उन्होंने कहा विकसित भारत की मोदी की गारंटी है तो विकसित मथुरा मेरी गारंटी है। इसके बाद उन्होंने राल और फेंचुरी गांव में सभा को संबोधित कर लोगों से बड़े बहुमत से कमल खिलाने की अपील की। ग्राम वाटी में भाजपा प्रत्याशी का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
चुनावी समर में भाजपा प्रत्याशी ने संविधान निर्माता की जयंती पर उनको नमन किया तो कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा भी डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। यहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नमन किया इसके बाद उन्होंने कहा कि दलित समाज की सच्ची हितेषी कांग्रेस पार्टी ही है। कांग्रेस ने हमेशा इस वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है।