होली मिलन में हुई फेम की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा
1 min read
होली मिलन में हुई फेम की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा
-पदाधिकारीयों ने चन्दन लगा, पुष्पवर्षा कर दी नवसंवत्सर की बधाई
आगरा। आज खंदारी स्तिथ होटल सी पी पैलेस में फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। होली मिलन से पूर्व फेम प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह सोबती की उपातिथि में फेम के जिलाध्यक्ष राजेश खुराना एवं जिला महामंत्री ब्रजेश पंडित ने सयुंक्त रूप से फेम की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की की गई एवं बताया कि शीघ्र ही फेम के विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया जाएगा। नई कार्यकारिणी में संरक्षक मुकेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रमोहन खंडेलवाल, शिवम गर्ग, कोषाध्यक्ष माधव मोहन बंसल, युवा अध्यक्ष जीतेश कुमार, संगठन मंत्री धर्मवीर कौशिक, मंत्री मुकेश निर्वाणिया, गौरव जैन, प्रेम शर्मा, लिल्ली गोयल, नागेंद्र शर्मा, पीयूष बंसल, कार्यकारिणी सदस्य अमन कुलश्रेष्ठ, दीप बघेल, मनोज खंडेलवाल, रूपेश कुमार, संतोष सिंह, डॉ स्पर्श निगम, नीतेश उपाध्याय को नियुक्त किया गया।
सभी नवनियुक्त सदस्यों ने फेम के प्रदेश अध्यक्ष का पटका पहना कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। तदुपरांत सभी का स्वागत चंदन लगाकर, पटका पहना कर एवं पुष्पवर्षा कर होली मिलन, नव संवत्सर की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मारुति शरण चौबे, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1GST, जॉइंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज अनुज कुमार, सी के मौर्य, (UPSIDC RM), भूपेंद्र सिंह ढिल्लों (पीआरओ टोरेंट), सुरेश चंद्र गर्ग, डॉ अशोक वार्ष्णेय, आदेश गुप्ता, केशव पाल, बाल कृष्ण आदि उपस्तिथ रहे। राजेश सोनकर, अमन अग्रवाल, अजय केम, चंद्रभान, विमल प्रजापति, संजय सैनी, मनीश कुमार ने व्यवस्थाएं संभाली। अंत में महामंत्री ब्रजेश पंडित ने सभी को धन्यवाद दिया।