फांसी के फंदे से झूलता मिला नव विवाहिता का शव ,पुलिस कर रही जांच – पड़ताल
1 min read
फांसी के फंदे से झूलता मिला नव विवाहिता का शव ,पुलिस कर रही जांच – पड़ताल
साइबर एक्सप्रेस / बीघापुर
बीघापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओसियां गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मेंऔर हो गई ! विवाहिता का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया है !मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु शव विच्छेदन गृह भेज दिया है !
जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम को 25 वर्षीय सीमा का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बताते चले सीमा की शादी 10 महीने पहले ओसियां गांव के आशीष के साथ हुई थी। आशीष मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। मृतका के पिता शिव बुधन ने बताया कि एक दिन पहले ही उन्होंने सीमा से दूरभाष के माध्यम से बात की थी। उस दौरान सीमा ने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। ससुराल पक्ष का भी यही कहना है। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। बीघापुर थाना प्रभारी राज पाल के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्यवाही तय होगी !!