कैबिनेट मंत्री ने गृह सचिव से की बात, हरकत में आया प्रशासन
1 min read
कैबिनेट मंत्री ने गृह सचिव से की बात, हरकत में आया प्रशासन
साइबर एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ आगरा
आगरा। कबीस पुलिस चौकी में बृहस्पतिवार शाम विरासत में मौत के मामले में कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने गृह सचिव संजय प्रसाद से बात की। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए कहा, इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। कैबिनेट मंत्री लखनऊ से आगरा लौट रही थीं। घटना के विरोध में लोगों ने जाम लगा रखा था। जाम में उनका काफिला भी फंस गया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी गृह सचिव को दी और कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस के दुर्व्यवहार के कारण निर्दोष की जान गई। पुलिस सरकार को बदनाम करने का काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए भी संस्तुति की जा रही है।