आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा किमी 21 और 27 पर गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। वही टोल प्लाजा मैनेजर कृष्णा जुरेल ने किलोमीटर 21 और 27 पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।और कहा कि भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था तथा 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके अनुसार भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया। वही टोल प्लाजा मैनेजर किलोमीटर 27 रमाकांत बघेल ने भी गणतंत्र दिवस को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीरज कुंतल, राजा शर्मा, सत्यपाल सिंह,ओमवीर सिंह, जितेंद्र शर्मा,शैलेंद्र शर्मा,राघवेंद्र, मलखान सिंह, बबलू, प्रभाकर शर्मा, रामदेव,कलियान, से मोहित शर्मा, गौरव शर्मा,गिरीश शुक्ला, भूपेंद्र वर्मा,आशीष आदि रहे।