पूर्व प्रधान ने गरीब व असहायों लोगों को बांटे कंबल
पिनाहट पिढोंरा में ठंड से परेशान लोगों को पूर्व प्रधान ने कंबल वितरित किए हैं।
ब्लॉक पिनाहट की ग्राम पंचायत पिढोंरा के पूर्व प्रधान दिलीप वर्मा ने बुधवार को अपनी ग्राम पंचायत क्षेत्र के अलग-अलग गांव में ठंड से परेशान हो रहे गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचने के लिए घर-घर जाकर करीब 100 कंबल वितरित किए हैं। पूर्व प्रधान द्वारा कंबल दिए जाने के बाद असहाय लोगों ने पूर्व प्रधान की खूब सराहना की है। वही समूचे क्षेत्र में पूर्व प्रधान के इस कार्य की दिनभर चर्चा होती रही है।